About maa in hindi

हमारी माँ एक जननी – About Maa In Hindi

About Maa In Hindi दोस्तों आज हमने माँ के बारे में विस्तार से वर्णनं किया है। अगर माँ को भगवन का दूसरा रूप कहें तो गलत नहीं होगा | माँ हमें सिर्फ दुनिया में लाती ही नहीं अपितु हमारा लालन पालन भी करती है | ऐसे ही माँ एक जननी नहीं कहलाती है | माँ का प्यार अपने बच्चों के लिए जो होता है उसे  भगवन से भी ऊपर का दर्जा दिया है | सच्चे प्यार का दूसरा नाम माँ होती है | 

हमारे जीवन में माँ का महत्व – About Maa In Hindi

हर किसी के जीवन में माँ की भूमिका अनमोल मानी जाती है | हमारे जीवन को एक लक्ष्य प्रदान करती है हमारी माँ | हमारे जीवन में सिर्फ माँ ही है जो बिना कोई मंशा के अपने बच्चों का लालन पालन करती है | हमें जीवन का ज्ञान उन्हीं से ही प्रदान होता है जिससे हमें मार्गदर्शन प्राप्त होता है | एक माँ ही है जो प्रतिदिन सुबह सबसे जल्दी उठ कर घर का सारा काम करती है, हमारे लिए भोजन बनाती है जिससे की हमें अपने कोई कार्य में विलंभ ना हो | हम अगर बीमार पड़ गए तो हमारी दिनचर्या में बहुत फर्क पड़ जाता है, लेकिन एक हमारी माँ ही है जो बीमार पड़ने से भी उनके दिनचर्या में कोई भी तरह का परिवर्तन नहीं आता है | 

ईश्वर का अनमोल उपहार है माँ जो हर किसी के जीवन को सवारने में सहायक होती है | हमारे जीवन में माँ का महत्व बहुत महत्वपूर्ण है | माँ एक जननी ये एक ऐसा शब्द है जिसमें माँ की परिभाषा मौजूद है | हमारे जीवन की सर्वप्रथम गुरु हमारी माँ ही होती है | जो हमें चलना सिखाती है, बोलना सिखाती है | हमारे जीवन में किसी भी प्रकार का संकट आने पर वो हमेसा हमारे साथ खड़ी रहती हैं | अगर हमारे जीवन में कोई खुशी आती है तो सबसे ज्यादा वो ही खुश होती है | हमें किसी भी चीज़ की जरूरत होती है तो माँ बिना मांगे ही अपने बच्चों की जरूरतों को समझ जाती हैं | 

माँ समाज में जीने का तरीका बताती है जिससे हम समाज में जी सके | लोगों का सम्मान करना गलत और सही में फर्क करना सभी चीजों का बेहतर ज्ञान प्रदान करतीं हैं | अगर कभी हम बीमार पड़ जाते हैं तो एक माँ ही है जो दिन रात सेवा करती है जब तक हम पुनः स्वस्थ न हो जाएं | एक माँ ही है जो सदैव अपने बच्चों के लिए ही ईश्वर से प्राथना करती रहती है, अपने लिए कभी कुछ नहीं माँगती | क्योकि एक माँ के लिए अपने बच्चें ही सब कुछ होते हैं |   

हम चाहे कितने भी बड़े क्यों न हो जायें एक माँ के लिए सदैव बच्चे ही रहते हैं | हम कभी भी कोई मुसीबत में पड़ते हैं तो हमारे साथ सदैव हमारी माँ खड़ी रहती है | हमारे जीवनकाल में सदैव हमारी माँ का आशीर्वाद हम पर बना रहता है | हमारी माँ हमें बचपन से ही हमें साहसी और धैर्यवान बनती है, जिससे हम किसी भी प्रकार की प्रस्थिति से उभर सके | 

माँ के प्रति हमारा कर्तव्य – 

हमें जीवन देने वाली हमारी माँ के प्रति भी हमारे कुछ कर्तव्य निभानी चाहिए | बचपन से माँ हमें पालपोष कर बड़ा करती है, तो हमारा भी कर्तव्य बनता है की जब माँ वृद्ध हों तब उनकी देखभाल हम करे | उनकी वृद्धावस्था में उन्हें अपने बच्चों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, अतः हमें उनका ख्याल रखना चाहिए | माँ को हमसे किसी भी प्रकार का धन या सहयोग की आश्यकता नहीं होती, उन्हें तो केवल हमारा प्यार और स्नेह की जरुरत होती है | इसलिए हमने (About Maa In Hindi) माँ के दयावान स्वभाव के बारे में बताया है। 

 उनकी वृद्धावस्था के समय हमें उनका विशेष ध्यान रखना चाहिए | सुबह शाम उनका हाल समाचार लेते रहना चाहिए | माँ हमारे जीवन का वो अनमोल धन होता है जो अगर खो जाये तो दुबारा कभी नहीं मिलता इसलिए हमें अपनी माँ का सम्मान करना चाहिए |    

“भगवान हर जगह हमारे साथ नहीं हो सकते इसलिए उन्होंने माँ बनायीं” 

 “माँ अपना संसार अपने बच्चों में ही देखती है”

 “वो इंसान सदैव खुशहाल रहता है जिसके सर पर माँ का आशीर्वाद होता है”

           “जीवन की परिभाषा होती है माँ”

       “एक माँ ही है जो अपने बच्चों को सदैव आशीर्वाद देती है उनका बुरा नहीं चाहतीं”

 

निष्कर्ष  –

माँ एक जननी है जिसकी परिभाषा ही होती है जीवन का आरंभ | माँ जितना त्याग अपने बच्चों के लिए करती है उतना त्याग कोई नहीं करता | माँ ही है जो हमें इस दुनिया में लती है, जो हमारा लालन पालन करती है | ईश्वर का दूसरा रूप होती है माँ | जितनी पीड़ा माँ हमारे लिए जीवन भर उठाती है, उसका मूल्य जीवन में हम कभी नहीं उतार सकते | इसीलिए हमें सदैव अपनी माँ का सम्मान करना चाहिए क्योकि हमारी माँ को हमसे सिर्फ हमारा प्यार और स्नेह की ही अभिलाषा होती है |      

यह भी पढ़े : About Lal Bahadur Shastri in Hindi

अगर आपको हमारा आर्टिकल About Maa In Hindi पसन्द आया हो तो फेसबुक और व्हाट्सअप पर शेयर करना न भूले और साथ ही कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करके जरूर बताये। धन्यवाद

Admin

Hello, My name is vishnu. I am a second-year college student who likes blogging. Please have a look at my latest blog on hindiscpe

View all posts by Admin →

Leave a Reply

Your email address will not be published.