प्रिय पाठकों आज मैं आपके समक्ष Draupadi Murmu Biography in Hindi नामक लेख लेकर आपके समक्ष प्रस्तुत हुयी हूँ।
Contents
Who is Draupadi Murmu-
Draupadi Murmu Biography in Hindi – लेख के द्वारा आईये द्रौपदी मुर्मू के जीवन पर कुछ प्रकाश डालते हैं। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में न.डी. ए गठबंधन ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की है।
जानकर ये भी बता रहे हैं की भारतीय संसद और विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी और न.डी. ए गठबंधन की मजबूती को देखते हुए इनका राष्ट्रपति बनना काफ़ी हद्द तक लगभग तय ही है।
खबर –
आईये सबसे पहले हम आज की खबर जान लेते हैं। जो की इंडियन एक्सप्रेस से है –
(Droupadi Murmu set to be elected first tribal women President of elected first tribal woman President of India )
- यानि द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषड़ा हुयी है।
- और यदि वो चुनाव जीत जाती हैं। तो वो भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी।
- इसी बात को लेकर ये पूरा आर्टिकल लिखा गया है।
द्रौपदी मुर्मू का पूरा जीवन परिचय –
हमारे भारत वर्ष में कई राष्ट्रपति बनें। जिसमे की पहली राष्ट्रपति महिला के रूप में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल थीं। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी परिवार से सम्बन्ध रखती हैं।
इनका जन्म आदिवासी परिवार में हुआ था। जो कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में पहली उम्मीदवार है।
अभी वर्तमान समय में वे झारखंड छेत्र की पहली महिला आदिवासी राज्यपाल के पद पर नियुक्त है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि “इस बार पार्टी नेताओं के बीच राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए 20 नामों पर चर्चा हुई और द्रौपदी मुर्मू के काम की सराहना करते हुए उनको भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए प्रथम उम्मीदवार चुना गया है।
वह अगर इस चुनाव को जीतती हैं। तो वे भारत वर्ष में राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी। द्रौपदी मुर्मू को भारत सरकार के द्वारा Z+ सुरक्षा प्राप्त है.
द्रौपदी मुर्मू का राजनैतिक जीवन –
- द्रौपदी मुर्मू ने अपने राजनैतिक जीवन का कार्यकलाप भाजपा में रहते हुए कई प्रमुख और मुख्या भूमिकाएँ के साथ निभाईं है।
- उन्होंने अपने राजनैतिक काल के दौरान एसटी मोर्चा पर राज्य अध्यक्ष और मयूरभान के भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य भर संभाला है।
- साल 2007 में द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा विधानसभा द्वारा उनको उनके सर्वाधिक अच्छे कार्यों के लिए वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विधायक होने के लिए “नीलकंठ पुरस्कार” से सम्मानित किया गया था।
- फिर मई 2015 साल में, भारतीय जनता पार्टी ने इनको झारखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया।
- यह अभी झारखंड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में नियुक्त हैं।
- साथ ही साथ वह ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता भी हैं .
- द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा राज्य में राज्यपाल के रूप में कई साल तक कार्य भार संभाला था।
- वह काफी बड़े-बड़े पद पर रह चुकी है, लेकिन उनके अंदर किसी भी प्रकार का अहंकार नहीं है। एक बार की घटना है की जब वह शिव मंदिर गई थी।
- तो उन्होंने वहां पर अच्छे से सफाई न होने पर तथा मंदिर में अस्त -व्यवस्था होने पर उन्होंने खुद ही मंदिर में साफ सफाई खुद से की और उसके बाद उन्होंने दर्शन किये.
- ये काफी उदार स्वाभाव की हैं।
जन्म और परिचय-
- द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयुरभंज जिले के बैदोपोसी गाँव में आदिवासी समुदाय के एक छोटे से परिवार में हुआ था।
- उनके पिता जी का नाम श्री बिरंची नारायण टुडू है।
- द्रौपदी मुर्मू की शादी श्री श्याम चरण मुर्मू जी के साथ हुई थी , जिनका स्वर्गवास हो चूका है।
- उनके दो पुत्र भी थे, जो कि अब इस दुनिया में नहीं है।
- इन्होने अपना सारा जीवन देश के प्रति समर्पित कर दिया है और उनकी एक बेटी भी है। जिसका नाम इतिश्री मुर्मू है। जिसके सहारे वह अपना जीवन जीती है।
- द्रौपदी मुर्मू ने अपनी स्कूल की शिक्षा निजी स्कूल से प्राप्त की थी एवं राम देवी महिला कॉलेज भुवनेश्वर,ओडिशा से इन्होने कला स्नातक में ग्रेजुशन की डिग्री प्राप्त की है।
पूरा नाम | द्रौपदी मुर्मू |
जन्म | 20 जून 1958 |
जन्म स्थान | मयूरभंज, उड़ीसा, भारत |
उम्र (2022 में) | 64 साल |
पेशा | राजनीतिज्ञ |
पिता का नाम | स्वर्गीय बिरंची नारायण टुडू |
माता का नाम | ज्ञात नहीं |
पति का नाम | श्याम चरण मुर्मु |
बेटी का नाम | इतिश्री मुर्मु |
शिक्षा | कला स्नातक |
कॉलेज | राम देवी महिला कॉलेज, भुवनेश्वर,ओडिशा |
राजनेतिक पार्टी | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) |
कद | 5’ 4” फीट |
आँखों का रंग | काला |
बालो का रंग | काला |
द्रौपदी मुर्मू की शुरुआत और राजनितिक करियर
- द्रौपदी मुर्मू कई विभाग में अपनी भूमिका दिखा चुकी हैं।
- इन्होने रायरंगपुर में श्री इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में एक सहायक शिक्षक के रूप में अपने कार्यकाल की शुरूआत की थी।
- इसके बाद द्रौपदी मुर्मू ने सिंचाई और बिजली विभाग में ओडिशा सरकार के साथ काम किया।
- वह आदिवासी समाज से जुडी होने के बाद भी इन्होने उच्च शिक्षा में महारत प्राप्त की है।
- द्रौपदी मुर्मू एक पढ़ीलिखी महिला हैं। शिक्षित होने के कारण उनके उपर अपने समाज के प्रति कई जिम्मेदारी थी।
- द्रौपदी मुर्मू ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों तथा हाशिए पर खड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है।
- द्रौपदी मुर्मू का राजनीती सफर 1997 से शुरू हुआ था।
- उसी वर्ष वे भाजपा की एसटी मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष के पद पर चुनी गयीं थी।
- इन्होंने पार्षद के रूप में स्थानीय चुनाव भी जीते।
- इन्होने भाजपा की सीट पर चुनाव लड़कर दो बार रायरंगपुर की सीट भी प्राप्त की।
- तथा उसके बाद साल 2000 में ओडिशा सर्कार के कार्यकाल में राज्य मंत्री के पद पर रह कर अपनी सेवा प्रदान की।
- द्रौपदी मुर्मू को साल 2013 में मयूरभंज जिले के लिए पार्टी का जिला अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया था .
- उन्होंनेअपने राजनैतिक जीवन में कई श्रेष्ठ काम किये है।
- उनके आज कल के सभी श्रेष्ठ काम के चलते ही उनको साल 2022 में भारत का एक सम्मानित पद राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में चुना गया है।
राष्ट्रपति पद की मुख्या उम्मीदवार होते ही उनको मिलने लगी हर तरफ से बधाईयाँ –
- गृह मंत्री अमित शाह जी ने अपने ट्वीट में उनको सन्देश देते हुए कहा है की
- द्रौपदी मुर्मू जी ने जनजातीय समाज में शिक्षा के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने व जनप्रतिनिधि के रूप में लम्बे समय तक जनसेवा करते हुए सार्वजनिक जीवन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
- राष्ट्रपति पद की सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार बनने पर उनको बहुत -बहुत बधाई देता हूँ।
- और मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह निश्चित रूप से राष्ट्रपति बनेगी ”.
- रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए उम्मीदवार चुने जाने पर बहुत बहुत बधाई दीं।
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने मुर्मू को बधाई देते हुए कहा है कि
- “द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुनना आदिवासी समुदाय के गर्व की बात है”.
अंतिम शब्द –
प्रिय पाठकों आज मैं आपके समक्ष Draupadi Murmu Biography in Hindi नामक लेख लेकर आपके समक्ष प्रस्तुत हुयी हूँ। आशा करती हूँ ये लेख आपको पसंद आया होगा।
कृपया करके इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर करेंगे। धन्यवाद