Essay On Digital India In Hindi

डिजिटल इंडिया पर निबंध – Essay On Digital India In Hindi

Essay On Digital India In Hindi दोस्तों आज हमने डिजिटल इंडिया पर निबंध लिखा है। अक्सर बच्चो को स्कूल मई यह निबंध लिखवाया जाता है।

Contents

Essay On Digital India In Hindi -1000 शब्द Digital
India Essay in Hindi for class 11/12

प्रस्तावना –   डिजिटल इंडिया :- शक्ति को सशक्त बनाना  डिजिटल इंडिया  प्रोग्राम देश को समृद्धि की तरफ ले जाने का एक प्रमुख पहल है | इसका प्रमुख उद्देश्य भारत को एक समृद्ध देश बनाना है | यह अभियान भारत द्वारा ‘डिजिटल इंडिया’ के नाम से शुरू किया गया है | आज वही देश आगे है जो विज्ञान और तकनीकी  में समृद्ध है | भारत सरकार की ये पहल देश को विज्ञानं और तकनीकी में सशक्त करना है |

 डिजिटल इंडिया की शुरुआत-

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1  जुलाई, 2015 को दिगीतक इंडिया प्रोजेक्ट की शुरुआत की गयी थी | इससे ग्रामीण इलाको में तेज़ इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जाएगी | डिजिटल इंडिया के प्रोजेक्ट से सारे  कागजी कार्य खत्म हो जाएगी और डिजिटली माध्यम से कार्य की शुरुआत  होगी |

आज के युग में हमारे देश के निवासी डिजिटल इंडिया के माध्यम से सभी लोग सरकार  से सीधे जुड़ सकते है | भारत सरकार  इस योजना में बहुत सी सुविधाएं प्रदान करेंगी जिसके नतीजतन  जनता को सुविधा प्राप्त होंगी |साथ ही साथ  भारत सरकार डिजिटल इंडिया के तहत देश की शक्ति को सशक्त बनाना है | 

डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के मुख्य उद्देश्य- 

डिजिटल इंडिया के प्रोजेक्ट भारत के मोदी सरकार द्वारा एक अहम निर्णय है | इस प्रोजेक्ट से देश के सभी विभाग को इलेक्ट्रानिकली तरीके से जोड़ता है | देश के करीब 2.5 लाख पंचायतों के समेत 6 लाख गाँव को ब्रॉडबैंड से जोड़ा जायगा | इस योजना से देश के सभी डाटा को इलेक्ट्रानिकली तरीके से रखना जिससे की ये डाटा भविष्य में भी सुरछित रखा जा सकता है |

आज कल देश में सरकार  द्वारा बहुत सी योजनाएं  चलाये जा रहे है | ये सभी योजनाए गरीब और जरूरतमंद लोगो के लिए बहुत हे फायदेमंद साबित हो रहे है | सरकार द्वारा पहले भी बहुत सी योजनाए चालयी गयीं है, लेकिन जरूरतमंद लोगो तक पहुंचने से पहले ही बीच में कुछ लोग सहायता को पहुंचने ही नहीं दिया जाता था | लेकिन डिजिटल इंडिया योजना के तहत अब सरकार द्वारा चालयी गयी सभी योजना गरीब और जरूरतमंद लोगो तक पहुंच पाएंगी |  

यह भी पढ़े : Essay Of Global Warming in Hindi

 सरकार की सारी  योजनाए अब सभी  के अपने स्मार्टफोन में दिखेंगी, जिससे जरूरतमंद लोगो को समय समय पर सरकार के द्वार लाई सभी योजनाओं को अपने स्मार्टफोन पर देखीं जा सकेगी |

इस योजना से कृषि छेत्र के लोगो को भी फ़ायदा पहुंचेगा | किसान अब अपने उत्पादन की सही जानकारी भी हासिल कर  पाएगा जिससे उन्हें अपने उत्पादन का सही मूल्य की जानकारी प्राप्त हो सकेगी |

सरकार इस योजना को सभी तक पहुंचाने में लगी हुई है, जिससे इस सेवा से कोई वंचित न रह पाए | प्रधानमंत्री मोदी का उद्देश्य है देश को डिजिटल इंडिया शक्ति को सशक्त करना है | 

डिजिटल इंडिया के लाभ – 

  • सरकार इस योजना के तहत 2.5 स्कूलों और सभी यूनिवर्सिटी में वाई-फाई की मुफ्त सेवा मुहैया करवाएगी 
  • इस योजना के तहत ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड इत्यादि को ऑनलाइन रखा जा सकता है |
  • जिससे अगर कभी किसी का ये जरुरी दस्तावेज गुम होने पर उन्हें परेशानी न हो |
  • डिजिटल इंडिया के योजना से देशभर में बीपीओ और कॉल सेंटर की संख्या में वृद्धि होगी जिससे की देशभर में रोजगार भी बढ़ेगी |
  • इस योजना की जानकारी होने से देशभर के ग्रामीण इलाको में लोग ब्लॉगिंग, यूट्यूब, इटरनेटमार्केटिंग से  रोजगार के नए अवसर प्राप्त करेंगे |
  • पूरे भारत देश में ई-गवर्नेस होंगी |
  • 2.5 लाख गांवो में ब्रॉडबैंक की  सेवा मुहैया करायी जाएगी |
  • ई-लॉकर जैसी सुविधा मिलने से सभी डाटा सुरक्षित रहेंगे |
  • इस योजना के तहत अस्पताल,स्कूल,रेलवे स्टेशन,पुलिस स्टेशन और सभी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएगे |
  • इस योजना के तहत देशभर  ग्रामीण इलाको में कंप्यूटर शिक्षा को पहुँचाया जायगा जिससे वहां के लोग इंटरनेट की शिक्षा मिल सके |
  • डिजिटल इंडिया के तहत आज हम विभिन्न प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक्स के माध्यम से अपने पैसों का आदान प्रदान कर सकते है |
  • अब मिनटों में फॉर्म  जा सकता है, पैसे जमा कर सकते है |
  • ऑनलाइन तरीके से पैसो का आदान प्रदान होने से उन पर नजर राखी जा सकती है, जिससे कालाबाज़ारी भी रोकी जा सकती है |
  • बहुत से दुकानदार सरकार  से टैक्स चोरी करते है, लेकिन ऑनलाइन पैसो के आदान प्रदान होने से इनटैक्स चोरी को रोका  जा सकता है
  •  इस के तहत लोगो को बहुत सी सुविधा प्राप्त होंगी, जिससे वो अब घर बैठे अपनी कुछ जरुरी   सामान मंगवा सकते हैं |
  • लोग अपने जरूरत का सामान इंटरनेट के माध्यम से मंगवा सकते है, या उनकी जानकारी हासिल भी कर सकते हैं | 

डिजिटल इंडिया का दायरा:

इस कार्यक्रम का समग्र दायरा है:

(i) भारत को ज्ञान के भविष्य के लिए तैयार करना।

(ii) परिवर्तनकारी होने पर यानी आईटी (भारतीय प्रतिभा) + आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) = आईटी (इंडिया टुमारो) का एहसास करना

(iii) परिवर्तन को सक्षम करने के लिए प्रौद्योगिकी को केंद्रीय बनाना।

(iv) एक छाता कार्यक्रम होने पर – कई विभागों को कवर करना।

· कार्यक्रम बड़ी संख्या में विचारों और विचारों को एक एकल, व्यापक दृष्टि में बुनता है, ताकि उनमें से प्रत्येक को एक बड़े लक्ष्य के हिस्से के रूप में देखा जा सके। प्रत्येक व्यक्तिगत तत्व अपने आप खड़ा होता है, लेकिन यह भी बड़ी तस्वीर का हिस्सा है।

· एक साथ बुनाई मिशन को समग्र रूप से परिवर्तनकारी बनाती है।

(v) डिजिटल इंडिया कार्यक्रम कई मौजूदा योजनाओं को एक साथ लाएगा जिन्हें पुनर्गठित और पुन: केंद्रित किया जाएगा और एक सिंक्रनाइज़ तरीके से कार्यान्वित किया जाएगा। डिजिटल इंडिया के रूप में कार्यक्रमों की सामान्य ब्रांडिंग, उनके परिवर्तनकारी प्रभाव को उजागर करती है।

डिजिटल इंडिया का लक्ष्य विकास क्षेत्रों के नौ स्तंभों को अत्यधिक आवश्यक बल प्रदान करना है, अर्थात्

1. ब्रॉडबैंड राजमार्ग,

2. मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए सार्वभौमिक पहुंच,

3. सार्वजनिक इंटरनेट एक्सेस कार्यक्रम,

4. ई-गवर्नेंस: प्रौद्योगिकी के माध्यम से सरकार में सुधार,

5. ई-क्रांति – सेवाओं की इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी,

6. सभी के लिए सूचना,

7. इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण,

8. नौकरियों के लिए आईटी

9. अर्ली हार्वेस्ट कार्यक्रम।

डिजिटल इंडिया की कुछ हानियाँ :

  • डिजिटल इंडिया ने हमें बहुत कुछ दिया है, तो बहुत कुछ आज हमसे छिना भी है |
  • लोगो को घर बैठे सुविधा तो मिल गयी हैं लेकिन आज बहुत से लोग आलसी भी हो गए है जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी एक बुरा असर डाला है | 
  • अभी भी बहुत से लोग हैं जिन्हें इसके बारे नै पता भी नहीं है | लोग इनसे अनजान है, कई लोगो के पास तो स्मार्टफोन भी नहीं है | भारत आज भी कई जगह से असक्षम है | 
  • डिजिटल इंडिया आज हमें अपनों से बहुत दूर करता चला जा रहा है |
  • आज हम मशीनो पर इतना निर्भय हो गए हैं कि लोगो से बात करने के लिए भी आज हम मचिनो पर निर्भय हो गए हैं |
  • आज कई लोगो  के साथ साइबर क्राइम भी काफी बढ़ गया है जिससे आज भी कई लोग अनजान है | कई लोगो के साथ ठगी की घटना प्रकाश में आते रहती है |
  • डिजिटल इंडिया  के बाद से इंटरनेट का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है जिसके कारण साइबर क्राइम काफी हद्द तक बढ़ावा मिला  है | 

 डिजिटल इंडिया की मुख्य सेवाएं –

भारत सरकार ने इस योजना के तहत सभी के आधार कार्ड को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की है जिससे यह योजना का विस्तार संभव हो सके | सभी भारतीय लोगो  कार्ड लिंक होने  बाद सरकार के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं का समूर्ण लाभ उठा पाएंगे |

इस योजना के तहत अब कोई भी इंसान को यदि आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, जीवन बिमा, या शादी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा | 

 डिजिटल इंडिया  योजना के तहत अब सभी सरकारी कार्यो को सरल बना दिया गया है | अब लोग घर बैठे बैंकिंग सेवा का लाभ उठा सकता है | घर बैठे किसी को भी पैसे भेज सकता है जिससे अब बैंकों में खड़े नहीं रहना पड़ेगा | 

Best Essay On Digital India In Hindi

यह भी पढ़े : इंटरनेट पर निबंध – Essay On Internet in Hindi

उपसंहार-

डिजिटल इंडिया आज कितना जरूरी है आप इससे समझ सकते है की आज भी देश में गरीबी और अशिक्षा बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है, इस समस्या से निजात पाने के लिए सरकार ने डिजिटल इंडिया का सहारा लिया है | इस योजना की सहायता से एक नए भारत का शुभारम्भ होगा |

इस योजना से भारत विकास के रास्तो में आगे बढ़ेगा और एक नए सूर्य का उदय होगा | डिजिटल इंडिया शक्ति को सशक्त बनाना भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी | 

            “ शहर हो या गांव जानकारी लेते जाओ डिजिटल इंडिया की मदद से योजनाओं का लाभ उठाते”

हम आशा करते है की हमारे द्वारा लिखा गहे आर्टिकल Essay On Digital India In Hindi / डिजिटल इंडिया पर निबंध आपको पसंद आया होगा।

इस आर्टिकल को फेसबुक और व्हाट्सअप पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करना न भूले और साथ ही कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करके जरूर बताये। धन्यवाद

Admin

Hello, My name is vishnu. I am a second-year college student who likes blogging. Please have a look at my latest blog on hindiscpe

View all posts by Admin →

Leave a Reply

Your email address will not be published.