Information About Rose In Hindi दोस्तों आज हमने गुलाब पर निबंध लिखा है।हमारे आस – पास ईश्वर की बनायीं हुयी इतनी खूबसूरत देन है जिसे देखकर हमारे मन में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ती है। हम हमारे जीवन के दुखों को भूल ही जाते हैं जिसे हम प्रकृति कहते हैं। उस प्रकृति में कई चीजे आती है।
जैसे कि पर्वत ,नदियाँ ,झरने, तालाब ,पेड़ ,पौधे आदि उनमें से सबसे खूबसूरत होते हैं फूल। हमारे आस -पास भिन्न – भिन्न प्रकार के फूल पाए जाते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा खूबसूरत फूल की बात यदि हम करें तो सबसे पहले गुलाब की बात होगी। गुलाब जितना खूबसूरत फूल होता है उतनी ही उसकी खुश्बू महाकदर होती है। इस फूल को हम प्रेम का प्रतीक भी मानते हैं। दुनिया के हर कोने में गुलाब का फूल काफी पसंद किया जाता है। गुलाब के फूल का हमारे जीवन में काफी योगदान है। किसी की शादी की बात हो या किसी के जन्म दिवस की बात हो या फिर किसी रूठे व्यक्ति को आपको मानना हो गुलाब को हर जगह काफी पसंद किया जाता है। चलिए ये बात तो हो गयी गुलाब के उपयोग की।
👉 क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी > फूलो पर कविता
Contents
क्या आपको पता है की गुलाब की कितनी प्रजाति होती हैं ?
ज्यादातर लोगों को लाल और गुलाबी दो ही रंग के बारे में पता है। पर ऐसा नहीं है। दुनिया भर में विभिन्न प्रजाति के गुलाब पाए जाते हैं। उसी प्रकार से इनके विभिन्न रंग होते हैं। और उतनी ही भिन्न ख़ुश्बू भी होती हैं। इस विवेचना के हिसाब से पूरी दुनिया में गुलाब की पूरी १५० प्रजाति पायी जाती हैं। इनके अपने अलग – अलग रंग और अलग – अलग ख़ुश्बू होने के कारण इनको अलग -अलग प्रजाति में बाटा गया है।
जो की निम्न प्रकार से हैं।Types Of Rose In Hindi
मॉडर्न गार्डन रोज़
ओल्ड गार्डन रोज़
वाइल्ड रोज़
मॉडर्न गार्डन रोज़
मॉडर्न गार्डन रोज़ अधिकता घरों के बगीचों में ही पाया जाता है। दुनिया भर में ये गुलाब काफी पसंद किये जाते हैं। मॉडर्न गुलाब ओल्ड गार्डन गुलाब की तुलना में काफी बड़े होते हैं। इस प्रजाति के गुलाब किसी खास ऋतू में ही खिलते हैं। इनमें ज्यादा खुशबू भी नहीं होती है फिर भी लोग इनको अपने बगीचे में मुख्य स्थान देते हैं। इनके अंदर ओल्ड गार्डन रोज़ की तुलना में कीड़ों से लड़ने की छमता काफी काम होती है उसके बावजूद भी लोग इनको काफी पसंद करते हैं। ये ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहते हैं बहुत जल्दी ही मुरझा जाते हैं। इसके बावजूद भी लोग इनको ज्यादा पसंद करते हैं। इनको सबसे प्रचलित गुलाब की प्रजाति मानी जाती है।
ओल्ड गार्डन रोज़
ओल्ड गार्डन रोज़ काफी प्राचीन गुलाब की प्रजाति है। इन्हीं कारणों से इन्हे हेरिटेज़ या हिस्टोरिकल के नाम से भी जाना जाता है। ओल्ड गार्डन रोज़ मॉडर्न रोज़ की तुलना में थोड़े छोटे होते हैं लेकिन इनकी खुशबु काफी तेज़ होती है।इनकी इतनी ज्यादा तीव्र खुशबु के कारण इनको काफी लोग पसंद करते हैं। इनके अंदरखास बात ये होती है की मॉडर्न रोज़ की तुलना में कीड़ों से लड़ने तथा ख़राब मौसम से लड़ने की छमता भी काफी अधिक होती है। इनकी ये खासियत होती है की ये एक सीजन में एक बार ही खिलते हैं। इनको पूजा पाठ में काफी पसंद किया जाता है। ये काफी खूबसूरत होते हैं
वाइल्ड रोज़
वाइल्ड रोज़ काफी खूबसूरत होते हैं। इनको जंगली गुलाब भी कहा जाता है। ये प्रायः गुलाबी रंग के ही पाए जाते हैं। ये झाड़ियों के प्रकार में ही होते हैं। लाल और सफ़ेद रंग भी इनमें पाया जाता है। जो की बड़ी ही मुश्किल से देखा जा सकता है। इन फूलों की सबसे बड़ी खासियत ये होती है की इनका संकरण नहीं कराया जा सकता है। बहुत कम जगह पर पी ऐसे हैं जो अपने घरों में गुलाब के कई प्रकार की प्रजाति लगते हैं।
आज के समय में जिसे कोविद का समय माना जाता है। लोग प्रकृति के काफी करीब आ गए हैं क्योंकि उनको समझ आ गया है की जितना ज्यादा हम प्रकृति के करीब रहेंगें उतना ही सुरक्छित रहेंगे। इसी लिए लोग अपने घर में गार्डनिंग करते हैं। भिन्न भिन्न प्रकार के पेड़ लगाते हैं। जिसमें कुछ डेकोरेटिव प्लांट्स होते हैं। जिसमें की गुलाब को सबसे मुख्य जगह दी जाती है। जिस भी बगीचे में गुलाब का पौधा नहीं होता उस बगीचे को समूर्ण बगीचा नहीं मन जाता है। मंदिर से लेकर मस्जिद तक इस फूल को सभी बहुत पसंद करते हैं।
चलिए हम आपको गुलाब के और प्रकारों के बारे में आपको बताते हैं
क्लाइम्बिंग रोज़
क्लाइम्बिंग रोज़ मॉडर्न रोज़े की तरह ही काफी बड़े होते हैं और बेहद खूबसूरत भी होते हैं। इनके पौधे काफी लम्बे होते हैं। पर इनमें डालियाँ नहीं होती हैं। ये क्लाइंब करते हैं। अर्थार्त ये दीवारों के सहारे तथा किसी खम्बे तथार्त किसी बाहरी सहारे के माध्यम से ही बढ़ पाते हैं। इनके फूल काफी बड़े तथा गुच्छे में खिलते हैं जो देखने में गुलदस्ते की तरह ही दीखते हैं।
इंग्लिश रोज़
इंग्लिश रोज़ काफी खूबसूरत होते हैं। सही माने में कहा जाये तो इंग्लिश रोज़ में सारी खूबी पायी जाती हैं। इनके अंदर कीड़ों और मौसम से लड़ने की काफी छमता होती है। इनकी खुशबु भी काफी तेज़ और सुगन्धित होती है। इनके पौधे झाड़ियों में पाए जाते हैं। इनकी काफी देख – रेख करनी पड़ती है। नहीं तो ये बड़ी जल्दी मुरझा जाते हैं। इनको आप अपने गमले में या किसी भी तरह के बड़े कंटेनर में लगा सकते हैं। ये विभिन्न रंगों में पाए जाते हैं।
फ़्लोरिबृंदा रोज़
मॉडर्न प्रजाति के ये गुलाब क्रॉस ह्यब्रीट गुलाब होते हैं। जो की ह्यब्रिटी और पोलियानता रोज़ के क्रॉस से तैयार किये जाते हैं। इन गुलाबों में सुगंध बिलकुल भी नहीं होती है। पर कुछ इनमें भी ऐसी प्रजाति तैयार की जा रही हैं जिनमें खुशबु पायी जाती है। इन फूलों का प्रायः उपयोग सजावट में किया जाता है। ये फूल देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं। प्रायः ये क्रिस्टल में खिलते हैं। ये काफी लम्बे समय तक ताज़े बने रहते हैं।
ग्रान्डीफ्लोरा रोज़
ग्रान्डीफ्लोरा रोज़ भी काफी खूबसूरत होते हैं। और इनके पौधे काफी नाज़ुक होते हैं। इनको प्रॉपर तरीके से निर्मित की हुयी खाद और मिटटी की आवश्यकता होती है। इनको नियम से धुप और पानी की भी जरुरत होती है। ये विभिन्न रंगों में भी पाए जाते हैं जैसे की – बैगनी,लाल ,पीला,सफ़ेद ,नारंगी और भी रंगों में पाए जाते हैं।
दोस्तो अगर आपकों हमारे द्वारा लिखी गयी Information About Rose In Hindi कविता पसंद आए हो तो अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करना ना भूले और साथ ही कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद