Patriotic Poem In Hindi दोस्तों आज हमने देश भक्ति पर कविता लिखी है। इस आर्टिकल में हमने लाजवाब देशभक्ति कविताओं का संग्रह किया है, इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप में देश भक्ति जाग उठेगी। अगर आप चाहे तो यह से स्वतंत्रता दिवस पर कविता भी पढ़ सकते है।
Contents
Best Patriotic Poem In Hindi
यह भारत वर्ष हमारा है।
यह भारत वर्ष हमारा है
हमको प्राणो से प्यारा है।
है हिमालय यहाँ खड़ा हुआ
संत्री सरीखा अड़ा हुआ।
गंगा की निर्मल धारा है
यह भारत वर्ष हमारा है।
यहाँ पहाड़िया है न्यारी
जिनमे सुंदर झरने जारी।
शोभा में सबसे न्यारा है
यह भारत वर्ष हमारा है।
है हवा मनोहर डोल रही
वन में कोयल बोल रही।
बहती सुगंध की धारा है
यह भारत वर्ष हमारा है।
तन मन धन प्राण चढ़ाएंगे
हम इसका मान बढ़ाएंगे।
जग का सौभाग्य सितारा है
यह भारत वर्ष हमारा है।
देश भक्ति कविता
प्यारा भारत
प्यारा भारत हमारा भारत
सारे जग से न्यारा भारत।
पढ़ लिखकर तुम नाम कमाओ
कर दो फिर उजियारा भारत।
गाँधी गोतम की ये धरती
भगत सिंह का दुलारा भारत
अनेक धर्म के लोग यहाँ है
फिर भी एक हमारा भारत।
इस बगिया के फूल तुम्ही हो
तुमसे लगता प्यारा भारत।
Poem On Patriotic In Hindi
हम बच्चे बलवान बनेंगे
हम बच्चे बलवान बनेंगे
मेहनतकश इंसान बनेंगे।
इस धरती पर जन्म लिया है
भारत माँ की शान बनेंगे।
हाथो में फौलादी ताकत
लेकर हम चटान बनेंगे।
पर्वत जैसे ऊंचे उठकर भी
न कभी अभिमान करंगे।
सदा सुगंध लुटाने वाली
फूलो की मुस्कान बनेंगे।
नयी राह पर चलने वाले
हम आंधी तूफान बनेंगे।
हम बच्चे बलवान बनेंगे
मेहनतकश इंसान बनेंगे।
देश भक्ति कविता
मेरे वतन में रहने वाले,
जन जन का सम्मान हो,
हम भारत वासी ये चाहे,
की मेरा भारत देश महान हो
सुनना चाहो सुनो धयान से,
एक सन्देश हमारा है,
अच्छा बुरा जैसा भी है
भारत देश हमारा है।
दिल हमारे एक है,
एक हमारी जान
ह्न्दुस्तान हमारा है ,
हम सब इसकी जान,
इसलिए हम सब कहते है ,
मेरा भारत महान।
Hindi Dash Bhakti Kavita
ये देश मेरा अलबेला है,
जहा रंग बिरंगा मेला है,
उस रंग- बिरंगे मेले में
हम सबकी शान तिरंगा है।
मिटटी में जो खून सना है,
आजादी के विरो का। …
गूंज रहा है ऐसा वो
अनहद नाद अभंगा है..
यहाँ सबकी आन तिरंगा है।
सदियों पुरानी संस्कृति है..
नीव भी बलवान है,
लेकर विरासत प्रीत की,
रोसन ये हिन्दुस्थान है।
है धन्य मेरे प्यारे वतन ,
गुरुर है प्रणाम है,
मेरा देश मेरे लिए अभिमान है।
Poem Patriotic In Hindi
आओ सुनाओ तुमको में एक
पौराणिक कथा जुबानी
एक शहर था झांसी नामक
जिसकी वह थी रानी
अंग्रेजो को मार गिरना
जिसने यह थी ठानी
भारत माँ की कन्या थी
वह देश बख्ती की दीवानी।
दर्द सकल्प लिया था जिसने
भारत माँ की लाज बचाने का
अंग्रजो को धूल चटाकर
याद दिला दी नानी
बहुत बहादुर बाला थी वह
चाल थी उसकी मर्दानी।
Short Patriotic Poem In Hindi
सर झुके बस
उनकी शहादत में।
जो शहीद हुए
हमारी हिफाजत में।
आजाद हिन्द फौज भारत ,
अटावन क्रांति आगाज भारत
है लक्ष्मीबाई वीरांगना भारत
है मंगल पांडे वीर भारत
में भारत तुम भारत
है हर भारतीय भारत।
Dash Bhakti Kavita
कितनी कुर्बानी देकर हमने ये आजादी पायी,
अब क्यों बंट रहे है आपस में,
जाति धर्म के जंजाल में।
क्या यही सपना सजाया था,
बस यूंही खुद को दिखाना था।
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई,
बस कहने को है क्या भाई-भाई।
क्यों सोच हमारी बदल गई है,
प्रेम दिलो में मर चुका है।
देर अभी भी नहीं हुई,
फिर से वो गुलिस्ता महकाना है।
उससे भी बेहतर भारत बनाना है,
दुनिया झुके क़दमों में हमारे
सबसे आगे बढ़ जाना है
छू सके ना कोई उसको,
इतना ऊंचा तिरंगा लहराना है।
बस ऐसा भारत बनाना है।।
बस ऐसा भारत बनाना है।
अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल Patriotic Poem In Hindi पसंद आया हो तो फेसबुक और व्हाट्सअप पर शेयर करना ना भूले ओर साथ ही कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद