Samas Kise Kahate Hain दोस्तों आज हमने स्कूल में पढ़ने वाले बचो के लिए समास के बारे में बताया है। हमने समास की परिभाषा बताते हुए इसके उदहारण का भी वर्णनं किया है। बिना समास के शब्दों को नहीं बनाया जा सकता,अर्थात यहाँ पर आप आसान भाषा में समझ पाएंगे की समास किसे कहते है।
Samas Kise Kahate Hain
समास की परिभाषा –
दो या दो से अधिक शब्दो को मिलाकर जो नया शब्द बनता है उन शब्दों को समास कहते है।
यह दो शब्दों से मिलकर बना है
सम+आस= समास
सम सक्षिप्त
आस कथन
जैसे राजकुमार =राजा का कुमार
राज = पूर्व पद
कुमार= उतर पद
समास के मुख्य 2 पद होते है
Samas Ke Bhed-
समास के मुख्यतः छह (6) भेद होते हैं
1 | अव्ययीभाव समास | 2 | तत्पुरुष समास |
3 | कर्मधारय समास | 4 | द्विगु समास |
5 | द्वंद समास | 6 | बहूब्रिय समास |
1 अव्ययीभाव समास-
वे शब्द जो लिंग, वचन, काल, कारक के अनुसार परिवर्तित नहीं होते हैं। एवं जिनका पहला पद प्रधान हो वह अव्यव्याभी सामास कहलाता है।
जैसे –
यथाशक्ति -शक्ति के अनुसार
प्रतिदिन – प्रत्येक दिन
आजीवन – जीवन भर
प्रतिसप्ताह : प्रत्येक सप्ताह
2 तत्पुरुष समास-
जिसका अंतिम पद प्रधान हो , उसे तत्पुरुष समास कहते है। इस समास में उत्तरपद प्रधान होता है
जैसे-
राजपुत्र – राजा का पुत्र
दानवीर – दान में वीर
तुलसीदासकृत- तुलसीदास द्वारा कृत
रथचालक- रथ को चलाने वाला।
3 कर्मधारय समास
वह समास जिसके विशेषण एवं विशेष्य का मेल हो उसे कर्मधारय समास कहते है।
जैसे –
नवयुवक -नया है जो युवक
महात्मा – महान है जो आत्मा
महानदी – बड़ी नदी
महादेव- महान है जो देव
पंचतंत्र- पांच तंत्रों का समाहार
4 द्विगु समास-
जिस समास में पहला पद संख्यावाचक हो। वह समास द्विगु समास कहलाता है।
जैसे –
चौराहा – चार राहो का समाहार
दशाननं – दस मुखों का समहू
तिमाही- तीन माहों का समाहार
सप्ताह- सात दिनों का समूह
5 द्वंद समास-
जिस समास का दोनों पद प्रधान हो उसे समास कहते है।
जैसे –
रामकृष्ण – राम और कृष्ण
अन्नजल – अन्न और जल
मार पिट – मार और पिट
माता-पिता : माता और पिता
6 बहूब्रिय समास-
जिस समास में कोई भी पद प्रधान नहीं होता ,जबकि बाहर से आकर कोई पद प्रधान होता है उस समास को बहूब्रिय समास कहते है।
जैसे –
लंबोधर- लम्बा है जिसका उदर अर्थात गणेश
पीताम्बर -ंपिला है वस्त्र जिसका अर्थत विष्णु
घनश्याम – घन के समान श्याम है जो अर्थात कृष्ण
दशानन – दस है आनन जिसके अर्थात रावण
यह भी पढ़े :
सर्वनाम के भेद,परिभाषा और उसके उदहारण – Sarvanam Ke Bhed
200+ विलोम शब्द – Vilom Shabd In Hindi
अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल Samas Kise Kahate Hain पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करना न भूले और साथ ही कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करके जरूर बताये। धन्यवाद